फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण भी जरूरी-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बसौना में डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में वन महोत्सव व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ वृक्षों के सरंक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। स्कूली बच्चे घर जाकर अपने अभिभावकों के बीच वन महोत्सव व वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताएं, जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। डीएम ने स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को वन संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यालय परिसर में पाकड़ का पौधा लगाया और बच्चों को ड्रेस व पुस्तक वितरित किया। अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

डीएफओ बीके मिश्र ने कहा कि स्कूली बच्चे वन महोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पौधरोपण व वृक्षों के संरक्षण की दिशा में शिक्षा के साथ बेहतर कार्य करेंगे। पाकड़, आंवला आदि वृक्ष पर्यावरण व औषधि की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस दौरान बीएसए अरविंद कुमार पाठक, उप प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना, बीईओ सीमा पांडेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी नौगढ़/बांसी राम प्रताप शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, फारेस्टर सुभाष चंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्र व अन्य कर्मचारी व शिक्षक आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें