फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 30 किशोरियों को लगाया टीका

Mon, 15 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के अंतर्गत अकरहरा, मोहनकोला और भुतहवा ग्रामों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की कुल 30 किशोरियों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को इस बीमारी, इसके कारणों और बचाव के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया। मोहनकोला क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम फिरदौस फातिमा और प्रियंका कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दोनों स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर संपर्क कर पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी अविनाश चौधरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें