फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोनाहटी में लो वोल्टेज से ग्रामीण त्रस्त

Mon, 17 Jun 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनाहटी गांव के उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है। कि उमस भरी गर्मी में रात भर जागकर गुजारना पड़ता है। बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान विजय चौधरी ने कई बार विभाग को पत्र के माध्यम से जर्जर तार बदलवाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि छह माह पूर्व ठेकेदार द्वारा नया पोल तो लगा दिया गया। मगर उस पर आज तक तार नहीं दौड़ाया गया। इस संबंध में जेई अमरजीत ने बताया कि जर्जर तार जल्द ही बदला जाएगा। लो-वोल्टेज की समस्या आगे से हो रही है। उसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें