फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी बिस्कोहर ने घायलों को पहुंचाया निजी अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को दोफेड़वा तिराहे के पास एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सहित बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के गौरा क्षेत्र के चिहुटिहवा गांव के टोला मोची डिहवा निवासी बंशी (58) बृहस्पतिवार रात सात बजे के करीब साइकिल से इटवा से बिस्कोहर जा रहा था। वह दोफेड़वा तिराहे के पास पहुंचा कि सामने से गौरा क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी मंगल (53) की बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई और दोनों सड़क के दक्षिण गड्ढे के पास जा गिरे। हादसे मेें साइकिल व बाइक सवार के हाथ, पैर में गंभीर चोट लगी है। रास्ते से गुजर रहे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार त्रिपाठी ने देखा कि साइकिल व बाइक रोड के पास पड़ी है। खोज करने पर दोनों सवार गड्डे के पास जख्मी हालत में पड़े मिले। चौकी इंचार्ज ने तत्काल पुलिस बुलवाकर दोनों को निजी अस्पताल बिस्कोहर पहुंचाया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं, तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें