सिद्धार्थनगर। लखनऊ के केजीएमयू में हिपेटाइटिस नियंत्रण संगोष्ठी कार्यशाला में जिले के तीन डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इसमें बीमारी के नियंत्रण, उसके बचाव उपचार सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. गौरव दुबे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सगुप्ता खातून को नामित किया गया है। संवाद