फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्लौर से कर्बला जियारत के लिए रवाना हुए जायरीन

Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। जायरीनों का काफिला रविवार की देर शाम क्षेत्र के उपनगर हल्लौर से कर्बला इराक व सीरिया स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों की जियारत के लिए रवाना हुआ। इसमें छह से अधिक लोग शामिल रहे। इस मौके पर बड़े इमामबाड़े में मर्सिया मजलिस आयोजित की गई। जिसके बाद जायरीनों को विदा किया गया। जाकिर जमाल हैदर रिजवी ने कहा कि हर शिया मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि अपनी जिंदगी में एक बार इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम व उनके बेटे हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और हजरत अब्बास सहित अन्य रौजे की जियारत करें। इस दौरान अजीज हैदर, शानू, मोजिज, हसन अब्बास, अलमदार हुसैन, अजीम हैदर, काजिम मेहंदी, अब्बास मेहंदी, शादाब हैदर, हेलाल हैदर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें