फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के मामले में दो नाबालिगों सहित तीन को पकड़ा

Wed, 18 Oct 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में सोमवार को हुई थी चोरी की घटना



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने चोरी के मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा है। सोमवार को डुमरिमागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी राज अग्रहरी ने शिकायती पत्र देकर गांव में स्थित पुराने मकान में रखे करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी का आरोप गांव के दो नाबालिगों पर लगाया था।
डुमरियागंज पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। चोरी के घटना में शामिल दो नाबालिगों से पूछताछ की तो नाबालिगों ने पुलिस को गांव के मोहम्मद आसिफ का नाम बताया। बुधवार को पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने कहा कि चोरी के घटना में एक आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें