फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेडीमेड कपड़े व जूते की दुकान में लगी आग

Wed, 18 Oct 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में एक रेडीमेड गारमेंट्स और जूता चप्पल की दुकान में आग लगने से जला सामान। स
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

दमकल और नगर के लोगों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, 60 लाख का नुकसान

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर में स्थित एक रेडीमेड गारमेंट और जूता-चप्पल की दुकान में रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस व दमकल कर्मियों की मदद से आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगी की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग 60 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी बदरुद्दीन रेडीमेड कपड़ा तथा जूता-चप्पल का कारोबार करते हैं। उन्होंने नगर स्थित एसबीआई के सामने अपने निजी तीन मंजिला मकान में एक जनरल स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। दुकान में बदरुद्दीन के बेटे भाईजान व जीजान कारोबार देखते हैं। प्रतिदिन की तरह बदरुद्दीन के दोनों बेटे मंगलवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में लगभग 12 बजे पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद शमा ने बदरुद्दीन की दुकान से तेज धुआं उठता देखा तो तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने दुकान में आग लगी देखकर स्थानीय चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने देखा कि अंदर दुकान जल रही थी। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन अग्निशमन दल को आने में देर देखकर पुलिस कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की शुरुआत की। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। रात तीन बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। तबतक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था और मकान की दीवारें फट गई थीं।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि रात में 12 बजे के आसपास विद्युत सप्लाई शुरू होने पर शाॅर्ट-सर्किट से आग लगी है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में बदरुद्दीन ने तहसील प्रशासन के साथ थाने पर अज्ञात कारण दर्शाते हुए तहरीर दी है। बदरुद्दीन के मुताबिक, त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन दिन पूर्व नए सामान भी बिक्री के लिए लाए थे। बताया कि इस घटना में करीब 40 लाख का कपड़ा, 15 लाख का जूता-चप्पल और पांच लाख के करीब का अन्य सामान नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह तहसीलदार इटवा रवि यादव, काननगो धर्म प्रकाश व हलका लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेकर शासनादेश के अंतर्गत लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें