फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहकारी समितियों पर 28 हजार बोरी खाद उपलब्ध, एक दिन में बिकीं 5047 बोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रबी की बोआई के बीच किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों पर वितरण जारी है। जिले की समितियों पर डीएपी, यूरिया और एनपीकेएस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन

12 नवंबर की विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में कुल 5047 बोरी खाद का वितरण किया गया। इसमें डीएपी की 1836, यूरिया की 1670 और एनपीकेएस की 1541 बोरी किसानों को दी गई।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वितरण के बाद जिले की सहकारी समितियों पर तीनों उर्वरकों की कुल 28,412 बोरी शेष हैं। इनमें यूरिया की 17,903, डीएपी की 4690 और एनपीकेएस की 5819 बोरी शामिल हैं। रबी की बोआई के दौरान डीएपी और एनपीकेएस की मांग को देखते हुए इनके वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की दैनिक रिपोर्ट में तहसील और विकासखंडवार समितियों के शुरुआती स्टॉक, वितरण और शेष खाद का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वितरण से पहले तीनों उर्वरकों का कुल स्टॉक 34,209 बोरी था। इसमें से एक दिन में 5047 बोरी का वितरण किया गया। इसके बाद 28,412 बोरी खाद बची है। समितियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर खाद उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें