फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सीडीओ आवास में एक संक्रमित समेत 28 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 453

Sat, 29 Aug 2020 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सीडीओ आवास में एक कर्मचारी के संक्रमित होने समेत शनिवार को जिले में 28 कोरोना संक्रमित पाए गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2174 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1701 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 453 का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 20 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन होने के बावजूद भी जिले में संक्रमण का दर तेजी से बढ़ रहा है। गांव से शहर तक कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। लापरवाही के कारण लोग संक्रमण की जद में आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक सात संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।

इनमें सीडीओ आवास, वन विभाग कार्यालय, परसा चौराहा, पुरानी नौगढ़, इनीगेंशन, सिद्धार्थनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक संक्रमित पाए गए। बर्डपुर के भुजौली और ककरहवा में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज वी कलहर में तीन और हल्लौर में एक मरीज मिले।
विज्ञापन


बढ़नी ब्लॉक के नजरगढ़वा गांव में एक संक्रमित मिला। इटवा ब्लॉक के पुरैना, जोगिया के जोगिया गांव, खुनियांव के बुधिया, खेसरहा के धोलगाढ़ा और लोटन ब्लॉक के लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक संक्रमित मिले हैं। शोहरतगढ़ ब्लॉक के मेहनौली गांव में दो, महथ बाजार में एक संक्रमित मिले।

उसका ब्लॉक के चौरासी और घुमैटा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 28 कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें