फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी कर नेपाल जा रही 28 बोरी खाद पकड़ी गई

Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित खाद की तस्करी का खेल एक बार फिर सामने आया है। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की खुनुवां और बाणगंगा सीमा चौकियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए 18 बोरी में नौ क्विंटल डीएपी और 10 बोरी में चाढ़े चार क्विंटल यूरिया पकड़ा है। खाद से लदे एक ऑटो को जब्त कर एसएसबी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान सीमा स्तंभ संख्या 557 के पास परसौना गांव के निकट विशेष नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:55 बजे एक ऑटो संदिग्ध स्थिति में सीमा की ओर बढ़ता नजर आया। जवानों ने वाहन रोकने का संकेत दिया तो चालक ऑटो छोड़कर भागने लगा। नाका टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रमेश निवासी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ के रूप में की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि खाद की खेप नेपाल पहुंचाने जा रहा था।
तलाशी के दौरान ऑटो से 18 बोरी डीएपी (नौ क्विंटल) और 10 बोरी यूरिया (4.50 क्विंटल) बरामद हुई। एसएसबी ने खाद के साथ ऑटो भी जब्त कर लिया। मौके पर जब्ती मेमो तैयार करने के बाद बरामद खाद और वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग खुनुवां को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें