फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 279 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 21 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ के अंतर्गत न्याय पंचायत बेल्टीकर के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा के चौथे दिन विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में परीक्षा दी। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय महदेवा बाजार में कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने विज्ञान और कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। सभी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ से 18 नवंबर की सुबह प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक करुणेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 293 विद्यार्थियों के सापेक्ष 279 ने परीक्षा दी, जबकि 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें