सिद्धार्थनगर। जिले में वाहनों की नंबर प्लेट को टेढ़ा-मेढ़ा, स्टाइलिश और मानक के विपरीत तरीके से लिखवाकर पुलिस को गुमराह करने वाले वाहन चालकों पर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।
जनवरी से मई तक विशेष अभियान में ऐसे कुल 217 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनकी नंबर प्लेट मानक के अनुसार नहीं पाई गई। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के 24 मामलों में चालान किया गया, 37 पर प्रेशर हॉर्न, जबकि 13 वाहन मॉडिफाइड साइलेंसर के चलते चालान किए गए।