प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते चिकित्सक। संवाद
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 267 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 41, बिजौरा में डाॅ. ईशदेव आर्य ने 48, सोहना में डाॅ. प्रिंस विश्वास ने 47 और कोहडौरा में डाॅ. राहुल कुमार ने 40 मरीज देखे। पीएचसी बिस्कोहर में डाॅ. एससी शर्मा ने 91 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवा सूची के अनुसार दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल परिसर की सफाई के साथ-साथ मरीजों के प्रति उदार व्यवहार करने के लिए संबंधित को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। इस दौरान पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, अंबुज श्रीवास्तव, धीरज राय, विनय किशोर, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।