सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के गुड़िया देवी पत्नी रामकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन अंकिती तेलियाडीह आई थी। 26 मार्च की शाम करीब चार बजे बच्चों की बात को लेकर गांव के ही अर्जुन, उसकी पत्नी, चेतियाहा और बुद्धमती मिलकर उसकी बहन अंकिती को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे, जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोरगुल सुनकर वे पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।