फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा की 26,161 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीनों केंद्रों पर रविवार को भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जारी रहा। रविवार को 26,161 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। वहीं, लगातार बड़ी संख्या में परीक्षकों की गैरहाजिरी से मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 1,13,920 कॉपियों के सापेक्ष अब तक 1,05,128 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। वहीं, तिलक इंटर कॉलेज में 1,07,454 कॉपियों में से अब तक 1,03,315 कॉपियां जांची जा सकी है। इस केंद्र पर 581 में से 306 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिवपति इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट दयाशंकर यादव, उप नियंत्रक विक्रम यादव, सह उप नियंत्रक रामविलास यादव, प्रमोद पाल, प्रमोद कुमार यादव, राम प्रताप सिंह, रामानंद चौधरी की देखरेख में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। इसी तरह रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी में इंटरमीडिएट की 1,20,411 कॉपियों के सापेक्ष अब तक 11,697 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। आगे भी इसे सुचारु रूप से पूरा कराना प्राथमिकता है। अनुपस्थित परीक्षकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन कार्य पहली अप्रैल तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें