फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राइस मिल लगाने पर मिलेगा 25% अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एक जनपद-एक उत्पाद के तहत इस वित्तीय वर्ष वित्तपोषण सहायता योजना के तहत भौतिक लक्ष्य 40 व वित्तीय लक्ष्य एक करोड़ 20 लाख का आवंटन शासन से किया गया है।
उद्योग उपायुक्त उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि जिले में चयनित उत्पाद काला नमक चावल है। इसमें राइस मिल इकाइयों की स्थापना तथा इसके चावल उत्पाद के व्यवसाय करने के लिए बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

योजना का लाभ 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति आवेदन के पात्र होंगे। जो जिले के मूल निवासी हो व शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। सब्सिडीयुक्त इस योजना में 25 प्रतिशत अनुदान विभाग से दिया जाता है, आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक व्यक्ति उद्योग विभाग के ई-पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें