चोरी की 25 मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
- मोहाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के डफालीपुर गांव के मोड़ से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर को क्षेत्र के डफालीपुर गांव के मोड़ से पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की 25 मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी ने यह जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि नौ जुलाई को क्षेत्र के ही सिकरी कस्बे में स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए मोहाना पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली की चोरी करने वाला क्षेत्र के डफालीपुर गांव के मोड़ के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से 25 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शहजाद निवासी पनेरी थाना मोहाना के रूप में की गई। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।