बिस्कोहर। बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथ में आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 128 मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर दोपहर 4 बजे तक 104 मरीज ही पहुंचे थे। यहां डॉ. एससी शर्मा ने इलाज कर दवा दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठोतिया में दोपहर तीन बजे तक 24 मरीज पहुंचे थे। इसमें सबसे अधिक बुखार और दस्त के मरीज आए। डॉ. ईश देव आर्या व फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी ने इलाज कर दवा का वितरण किया गया। इस मौके धीरज राय, राजू आदि मौजूद रहे।