शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 242 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 39 मरीजों का इलाज किया। वहीं पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 32 मरीज, पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 41 मरीज, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 40 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने 80 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएन तिवारी, त्रिशूल धार चतुर्वेदी, अंबुज श्रीवास्तव, धीरज राय, विनय किशोर, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।