फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले 24 शिक्षक, आठ शिक्षा मित्र, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
24 शिक्षक और आठ शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले
विज्ञापन

बीएसए और बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए
निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, सभी का वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षकों, शिक्षामित्रों की उपस्थिति की पोल खुल गई है। बीएसए और बीईओ के औचक निरीक्षण में 24 शिक्षक, आठ शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि तीन विद्यालयों के बंद मिलने पर सभी शिक्षकों का वेतन और शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह समेत खंड शिक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उसका के विनैका में उमेश चंद्र, शोहरतगढ़ के भिभरौली में सूरज वर्मा, मदरहना उर्फ दत्तपुर में शिक्षामित्र कमलावली चौधरी, प्रावि भदाव में संजीव सिंह, विलकिस, कौशल गुप्ता, रजनी रानी, नियांव नानकार में रामनारायन, अतरी में प्रिया सिंह, पूमावि धुरमुनवा में देवचंद प्रसाद, प्रावि महमुदवा ग्रांट में सुनील श्रीवास्तव, अनूप त्रिपाठी, पड़रिया में रितेश बहादुर सिंह, सीतारामपुर में शिक्षक श्रीराम सिंह, शिक्षामित्र शबनम, उसका के भलुहा में शिक्षिका कावेरी, शिक्षामित्र सरोज, सोहांस जनूबी में संजय सिंह, मुड़िला में ज्योति जायसवाल, दिव्यांशु सिंह, दतरंगवा में विदुषी शर्मा, बर्डपुर के बरगदवा में रीनू खान, केवटलिया में रश्मि गौतम, अरुण कुमार, मगरहिया में कुलदीप सिंह, जोगिया के दत्तपुर में शिक्षामित्र पुष्पा मिश्रा, लोटन में कौलपुर ग्रांट में हर्ष बहादुर, खीरीडीहा में गोल्डी, शिक्षामित्र नियाज अहमद, इसरार अहमद अनुपस्थित पाए गए। जबकि लोटन ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय सपही, खुनियांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटलिया, उसका ब्लॉक का प्रावि वसावनपुर बंद मिला।
विज्ञापन

आख्या नहीं देने पर सभी बीईओ को नोटिस
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। सभी को विद्यालयों का सतत निरीक्षण नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। भविष्य में निरीक्षण करने और समय से आख्या नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एआरपी से मांगा स्पष्टीकरण
विकास खंड उसका बाजार के एआरपी रामसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर बीएसए के निरीक्षण की सूचना अन्य विद्यालयों पर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। बीएसए ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें