फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकल करते पकड़े गए 23 परीक्षार्थी, रस्टीकेट

Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और संबद्ध महाविद्यालयों के पांच जनपदों में संचालित सम सेमेस्टर स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय की विशेष निरीक्षण टीम की ओर से महाराजगंज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें 23 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविवि की ओर से आयोजित परीक्षा की हकीकत जानने के लिए परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव के नेतृत्व में गठित टीम में डॉ. रविकांत शुक्ला और डॉ. देवबक्स सिंह ने महाराजगंज स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र राजेंद्र प्रसाद ताराचंद महाविद्यालय निचलौल महाराजगंज में मनु लॉ कॉलेज महाराजगंज के पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। संबंधित विद्यार्थियों को अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) के अंतर्गत वांछित किया गया।
इसी तरह परीक्षा केंद्र डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महाराजगंज में रामरेखा राय विधि महाविद्यालय महाराजगंज के 18 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। सभी संबंधित परीक्षार्थियों के विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य द्वार पर ही सघन जांच सुनिश्चित करन के साथ प्रतिबंधित सामग्री वर्जित किया जाए।
विज्ञापन

ु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें