फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी के लिए डंप किया गया 23 बोरी अनाज बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा चौकी पुलिस ने तस्करी के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया 23 बोरी अनाज बरामद किया है। बरामद अनाज सरकारी बोरी में रखा था। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई हेतु अनाज को ककरहवा कस्टम को सौंप दिया है। बुधवार शाम को ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी गश्त पर थे। इसी बीच पुलिस ने देखा कि ककरहवा बॉर्डर के मुख्य रास्ते के बगल में अनाज इकट्ठा कर रखा गया है। पुलिस ने उसके संबंध में पूछताछ की तो कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया। जांच करने पर मौके से 17 बोरी चावल व छह बोरी गेहूं बरामद हुआ। यह सभी अनाज सरकारी गल्ले की बोरी में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें