फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा दो लाख पशुओं को लगेगा गला घोंटू का टीका

Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गलाघोंटू बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगेगा। जिले में विशेष गलाघोंटू टीका अभियान चलेगा। अगर पशु पालन किए हैं तो खुद जागरूक हों और गांव में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली टीकाकरण में पशुओं को टीका लगवाएं। अगर टीकाकरण से चूके तो पशुओं के बीमार होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बारिश का सीजन शुरू होने के बाद पशुओं में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। इसमें गलाघोंटू बीमारी प्रमुख जो पशुओं के लिए जानलेवा मानी जाती है। इस बीमारी की चपेट में आकर जाने- अनजाने में पशुओं की जान चली जाती है। बीमारी फैलने से पहले रुके और पशुओं की मौत न हो इसके लिए शासन ने बारिश से पहले ही पशुओं को टीका लगाने का निर्देश दिया है। जिले में सवा दो लाख पशुओं को टीका लगना है। टीका भी आ चुका है। जल्द ही अभियान चलाकर सभी पशु चिकित्सालय की ओर से गांव- गांव शिविर लगाया जाएगा। इसमें पशुओं का टीकाकरण होगा। पशु पालक खुद इसके लिए जागरूक हों और गांव में लगने वाली शिविर में पशुओं का टीका लगवाएं। अगर टीकाकरण कैंप नहीं लगता है कि पशु पालक खुद अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से संपर्क करके टीकाकरण कराने के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मेमपाल सिंह ने बताया कि गलाघोंटू बीमारी से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगवाया जाएगा। टीका भी आ गया है शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें