फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रहें तैयार, फिर पारा जाएगा 40 के पार

Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में पढ़ रही तीखी धूप में पल्लू से सिरकर सिर को ढक कर जाति महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आंधी-बारिश के बाद फिर मौसम बदल रहा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने वाला है। गर्मी और बढ़ सकती है, ऐसे में बच कर रहने की जरूरत है। हालांकि, बुधवार को पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आसमान साफ होने के कारण तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ था, लेकिन पछुआ हवा की औसत रफ्तार करीब 30 किमी प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि घरों से निकले ज्यादातर लोग पूरी तरह से पैक दिखे। वहीं, बाजारों में भी दोपहर के समय ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली।
पार्क में सुबह अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जबकि सुबह 8 बजते ही सूरज की तेज किरणों के कारण लोग घर की ओर रवाना हो रहे हैं।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ होने के कारण दो-तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का पूर्वानुमान है। सामान्य अधिकतम तापमान में 40.1 डिग्री सेल्यियस है। तापमान इससे पांच डिग्री अधिक होगा तो लू की स्थिति उत्पन्न होगी। फिलहाल लू चलने का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें