फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा नहीं मिला तो क्या, आंख पुतली से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंख की पुतली मैच होने पर मिलेगा राशन
विज्ञापन

फोटो- 56
- अंगूठा मैच न होने पर नहीं होना पड़ेगा निराश
- कोटेदारों की धांधली पर शासन ने कसा शिकंजा
- आधार कार्ड पर अंगूठा मैच न होने का हवाला देकर डकार जाते थे राशन
- वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शासन ने शुरू की नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राशन में वितरण में अंगूठा मैच (बॉयोमैट्रिक) न होने का हवाला देकर उपभोक्ताओं का राशन अब कोटेदार डकार नहीं सकेंगे। अंगूठा भले ही मैच न करे, लेकिन आंख की पुतली (रेटिना मैच) से अब राशन दिया जाएगा। इसके लिए कोटेदारों को रेटिना मशीन वितरण किया जा रहा है। कोटेदार उपभोक्ता को यह कहकर नहीं भगा सकेंगे कि अंगूठा मशीन से मैच नहीं हो रहा है। नई व्यवस्था के तहत चार लाख 25 हजार 154 कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।
राशन की कालाबाजारी को रोकने और राशन माफियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन की ओर से आए दिन प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन राशन की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। इसके बाद ई-पॉश मशीन से राशन वितरण की शुरुआत की गई। राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक किया गया। लेकिन इस बीच तमाम कोटेदार उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा देते थे कि अंगूठा मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में राशन नहीं मिल सका। इससे निजात के लिए सरकार ने इस बार रेटिना मशीन के जरिए राशन बंटवाने का फैसला किया है। अगर किसी उपभोक्ता का अंगूठा मैच नहीं खाता है तो उसकी आंखों का मिलान रेटिना मशीन से की जाएगी। जिससे की उपभोक्ताओं को राशन से वंचित न होना पड़े। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था के शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र ने बताया मशीन वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी कोटेदारों को मशीन मिल जाएगी। शासन के आदेशों को पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में शुरू हुआ मशीन वितरण
विभाग के अनुसार मशीन का वितरण 10 ब्लॉकों में शुरू किया गया है। इनमें पहले चरण में नौगढ़, उसका, खेसरहा, बर्डपुर, लोटन और बांसी शामिल है। दूसरे चरण में इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़ और भनवापुर ब्लॉक में मशीन वितरण किए जाने की योजना है। इन ब्लॉकों में कोटेदारों को प्रशिक्षण किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इतने हैं कार्ड धारक
विभाग के अनुसार जिले में अन्त्योदय कार्ड धारकों की संख्या 82508 है। जबकि पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं की संख्या 342646 है। कुल कार्ड धारकों की संख्या 425154 है।
विज्ञापन


कोटेदारों को दिया मशीन के बारे में प्रशिक्षण
सदर तहसील में शुक्रवार को रेटिना मशीन का वितरण कर कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश तिवारी, संजीत कुमार, प्रशिक्षक अर्जुन, उमेश, कृष्ण प्रसाद, आफताब, कमल अहमद और इंद्रजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें