फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों को मिलेगा सर्किल रेट से तीन गुना मुआवजा’

Sat, 08 Dec 2018 11:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर बन रही इंडो-नेपाल सड़क का गृह मंत्रालय की टीम ने शनिवार को मुआयना किया। इस दौरान टीम द्वारा सड़क की गुणवत्ता जांच की गई और किसानों से सहयोग की अपील की गई। टीम में शामिल गृहमंत्रालय दिल्ली से आए लोक निर्माण विभाग के निदेशक मान सिंह ने कहा कि इंडो-नेपाल सड़क में आई भूमि का मुआवजा सर्किल रेट से तीन गुना दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंडो-नेपाल सड़क बढ़नी से लोटन होते हुए उत्तराखंड से बिहार तक बनाने का लक्ष्य है।

मुआयना के दौरान एसएसबी की टीम के साथ एसएसबी हेड कमांडेंट इंजीनियर डीडी झा, सीएनबी कंसल्टेंट आरके गुप्ता, सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मौजूद रहे जिन्होंने जिले के भारत-नेपाल सीमा पर हो रहे इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क का निरीक्षण किया। निदेशक मान सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण हर हाल में होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान खेतों की रजिस्ट्री में तेजी लाएं जिससे समय से मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों की अधिग्रहण हुई भूमि का मुआवजा सर्किल रेट का तीन गुना दिया जा रहा है।

प्रोजेक्ट मैनेजर निर्भय मिश्र ने बताया कि जल्द से जल्द प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान इंडो-नेपाल बॉर्डर लखनऊ के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता देश राज गौतम, कंपनी के निदेशक आनंद प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट इंचार्ज रोशन मिश्र, सहायक अभियंता बीके चौहान, वीवी सिंह आदि अधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें