सिद्धार्थनगर। जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण बच्चों का अगली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए डीआईओएस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राज बहादुर मौर्य ने बीएसए को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि जनपद नीति आयोग से आच्छादित है।
विकास खंडों में स्थित स्कूलों में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके निकटम माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को हस्तगत कराने के लिए अपने संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें। कक्षा आठ के प्रधानाध्यापक माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य के साथ समन्वय बनाकर कक्षा नौ में स्वत: प्रवेश कराने की पहल करें। इस दौरान कक्षा आठ से संबंधित अभिलेख भी हस्तगत करा दें। कक्षा नौ में प्रवेश होने वाले बच्चों की सूचना प्रधानाध्यापक रखें और सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दें। कोई भी छात्र ड्राप आउट होने की दशा में संबंधित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक, निकटतम माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।