फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए पांच उड़ाका दल गठित

Wed, 31 Jan 2018 12:09 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कंट्रोल रूम स्थापित करने के बाद नकल रोकने के लिए पांच सचल दस्तों का भी गठन कर दिया गया है। ये दल परीक्षा अवधि में निरंतर भ्रमण करते हुए नकल की रोकथाम के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर पर गठित पांच सचल दलों में पहली टीम डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य की अगुवाई में काम करेगी। इसमें सहायक अध्यापक नीरज पथिक, शैलेंद्र कुमार राय, रोजी कन्नौजिया, नम्रता पांडेय बतौर सदस्य शामिल हैं। डायट प्राचार्य केसी भारती की अगुवाई में गठित दूसरी टीम में प्रशांत कुमार, कैलाश मणि त्रिपाठी, शिवानी सिंह व सुषमा देवी सदस्य होंगी। तीसरी टीम बीएसए मनीराम सिंह के नेतृत्व में सक्रिय रहेगी। इसमें सहायक अध्यापक हरिमोहन सिंह, सह समन्वयक अभय कुमार श्रीवास्तव, नीतू राज, संध्या त्रिपाठी शामिल सदस्य होगी। चौथी टीम जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां प्रेमचंद्र प्रजापति के नेतृत्व में घूमेगी, जिसमें अमित द्विवेदी, योगेंद्र श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा व कीर्ति त्रिपाठी शामिल हैं।

पांचवी टीम का नेतृत्व नलकूप खंड के एक्सईएन त्रयंबक सिंह करेंगे, इस टीम में श्रीपत यादव, अनिल कुमार यादव, दीपिका निगम व राजबाला सिंह शामिल होंगी। डीएम कुणाल सिल्कू ने छह फरवरी से बारह मार्च तक परीक्षा अवधि में रोजाना केंद्रों के निरीक्षण किया जाएगा और नकल की रोकथाम के अलावा केंद्र पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए भी जिम्मेदार होंगी। रोजाना की निरीक्षण आख्या से डीआईओएस को अवगत कराएंगी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम गठित
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन व दैनिक सूचनाओं के संकलन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग टीम भी गठित की गई है। प्रथम पाली के लिए जीजीआईसी डुमरियागंज के लिपिक सुग्रीव शर्मा, राजकीय उच्च मा. विद्यालय गोनहा के लिपिक मनोज कुमार, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ के परिचारक बृजेश की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी पाली में डीआइओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अबरार अहमद, राजकीय उच्च विद्यालय मसिना खास के लिपिक कलाम अंसारी व डीआईओएस कार्यालय के ऑपरेटर उमाशंकर को तैनात किया गया है।

थाने में जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए जिले के 42 केंद्रों पर सायंकालीन परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को नजदीकी थाने में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष अपनी देख-रेख में कापियां जमा कराने के बाद अगले दिन सुबह पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद दोनों उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे। इस श्रेणी में उन परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जो संकलन केंद्र से दूर स्थित हैं। वहां से उत्तर पुस्तिका ले जाने में अंधेरे के कारण कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए यह निर्देश दिए गए हैं।

शोहरतगढ़ में बना संकलन केंद्र
सिद्धार्थनगर। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने के लिए शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें