जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के योगमाया मंदिर पर बुधवार को बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आए दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले गई।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी घनश्याम के नाती का मुंडन था। मुंडन में शामिल होने के लिए शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खटवा गांव निवासी उनका भांजा मनोज व सनी भी शामिल होने आए थे। दोनों लखनऊ में रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान दोनों भाइयों में गाली-ग्लौज शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों को उठाकर थाने पर ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि सूचना पर दोनों को थाने पर लाया गया था। नशे में मारपीट किए थे, परिवार वालों के कहने पर छोड़ दिया गया।