फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में बैठक की। 23 सितंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक की रूपरेखा बनाई गई। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक होनी है। बैठक में जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर की भागीदारी होगी। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाली, मनरेगा व संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग व छंटनी करने का विरोध किया जाएगा। बैठक का संचालन सुजीत कुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान मुकेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अशोक कुमार, कौशल किशोर, गायत्री चौधरी, लाल साहब उपाध्याय, मनीष, हीरेंद्र प्रताप, मेहंदी हसन, राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार, अंगद प्रसाद और शिव नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें