फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में वन महोत्सव को लेकर दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण के सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर शिक्षक नंद किशोर गुप्ता, मुरलीधर, नबीउल्लाह, ज्ञानचंद श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसी तरह बीआरसी उसका बाजार अंतर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा खुर्द में भी पौधरोपण किया गया और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक बालजीत कुमार, सुनील, अर्चना, सुप्रिया, सोनी श्रीवास्तव, रितेश, हरिकेश आदि मौजूद रहे। वहीं, बर्डपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में वन महोत्सव के अवसर पर बीईओ विजय कुमार गुप्ता व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कलीमुल्लाह ने पौधरोपण किया। इस दौरान संकुल प्रभारी शमसुल हक , प्रधानाध्यापक नगमा बानो, कविता चौधरी, रश्मि वर्मा, सुनीता रानी, शीबा रजिया आदि मौजूद रहे। बुद्ध विद्या पीठ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुर्णेश्वर मिश्र, शिवकरन, विजय बहादुर, अबरार आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर में प्रधानाचार्य अब्दुल अजीज ने पौधरोपण किया। इस दौरान तुफैल अहमद, अलका श्रीवास्तवा, मधुकर मंजुल, नागेश्वर, विजय लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुडिय़ा, पिछौरा, ककरहवा, बूड़ा, बैजनाथपुर, बरगदही आदि में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रामसेवक, महेश कुमार, विजय चौधरी, सरिता, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विद्यालयों में वन महोत्सव को लेकर दिखा उत्साह
उसका बाजार। विकास क्षेत्र के 96 प्राथमिक व 42 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को बच्चों व शिक्षकों ने पौधरोपण करने व सुरक्षा करने की शपथ ली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार में बीईओ व्यास देव ने शपथ दिलाई। इस दौरान सहसमन्वयक सैमसन इब्राहीम, शिवपाल सिंह, अभय श्रीवास्तव सहित प्रधानाध्यापिका व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित गंगा देवी, कृपाशंकर पांडेय, सलमा खातून, नंदू वर्मा, विश्ववल्लभ त्रिपाठी, केतकी देवी, शालिनी, सुमित्रा, मनीषा , नीलम, रणविजय, शिखा आदि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त बीआरसी परिसर में भी बीईओ और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रुपेश सिंह ने पौधा लगाया। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों व शिक्षकों को शपथ दिलाई। इसी तरह प्राथमिक स्कूल रेहरा बाजार पर सभासद आयोध्या साहू, राजनारायण पांडेय आदि ने पौधरोपण किया है। इस अवसर पर रामउजागिर पांडेय, अशोक यादव, सुनील कुमार, मनोज शर्मा, एसके मिश्र, अंबरीष मिश्र, रामशंकर भारती, अनिल मिश्र, केके पाठक, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें