फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी के लिए रखा 210 बोरी अनाज बरामद, गोदाम सील

विज्ञापन
ककरहवा कस्बा में छापेमारी करते एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा। एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार रात ककरहवा, नंदनगर और शिवपुरा छापा मारा। तीन स्थानों से 210 बोरी अनाज बरामद किया गया। पकड़े गए अनाज को नेपाल ले जाने की योजना थी। बरामद अनाज की सभी सरकारी बोरी में सिलाई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सरकारी कोटे की दुकान का अनाज है। अभी इस मामले की छानबीन चल रही है।
सदर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य व मोहाना थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में रविवार की देर रात छापा मार कार्रवाई की। नेपाल भेजने के लिए तीन जगहों पर गोदाम बनाकर रखा लगभग 210 बोरी अनाज बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसमें 184 बोरी चावल व 16 बोरी में गेहूं था। इस दौरान टीम को बॉर्डर से सटे नन्द नगर गांव में रघुवर के घर की तलाशी लेने पर छिपाकर रखा गया 26 बोरी गेहूं तथा शिवपुरा में सलाहुद्दीन के घर की जांच के दौरान टीम को 84 बोरी चावल बरामद हुआ। मौके पर बरामद अनाज के संबंध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
टीम ने ककरहवा कस्बे में बाल मुकुंद के मकान में भी छापा मारा। जहां नेपाल भेजने के लिए रखा गया लगभग 100 बोरी चावल बरामद हुआ। मकान मालिक ने बताया कि यह चावल ककरहवा कस्बा निवासी रिंकू अग्रहरि का है। मौके पर रिंकू अग्रहरि अनुपस्थित रहे। टीम ने चावल जब्त करते हुए गोदाम सील कर दिया।
सदर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि सूचना के आधार पर तीन जगह छापा मारा गया। इस दौरान तस्करी कर नेपाल ले जाने के उद्देश्य से भंडारित किया गया 184 बोरी चावल व 26 बोरी गेहूं बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, मोहाना थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, ककरहवा चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी, लेखपाल शिव शंकर यादव, राणा, शशांक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें