फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनुपस्थित मिले 21 शिक्षक व 42 शिक्षा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टाॅस्क फोर्स की ओर से पांच से 20 अक्तूबर के बीच किया गया था निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टाॅस्क फोर्स के अधिकारियों की ओर से किए गए परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 21 शिक्षक, 42 शिक्षामित्र व 11 अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन, मानदेय कटौती के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी बीईओ को संबंधित के मानव संपदा के सर्विस बुक पर भी अंकन करने का आदेश दिया है।
पांच से 20 अक्तूबर के बीच समय-समय पर टाॅस्क फोर्स के अधिकारियों की ओर से किए गए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थिति पर कार्रवाई की गई है। इसमें बांसी क्षेत्र के तारा गुजरौलिया की शिक्षा मित्र इंदू चौधरी, मरगहा के सुखराम, बांसी की संध्या श्रीवास्तव, संध्या मिश्रा, आलिया खातून, सुभौली के इम्तियाज अहमद, कोल्हुई बुजुर्ग के शिक्षक वासुदेव प्रसाद शुक्ल, बढ़नी के मोहन कोली के शिक्षक अब्दुल अजीज, सुरेंद्र प्रताप, जुगडिहवा में शिक्षामित्र मनोहर प्रसाद यादव, मानपुर के शिक्षा मित्र रामसिंह चौधरी, बगही के शिक्षक राधिका चक्रवती अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

वहीं, बर्डपुर के पिछौरा के शिक्षामित्र विजय पांडेय, रमजाननगर की शिक्षक रूपाली पांडेय, डुमरियागंज के टिकरिया के शिक्षामित्र अश्वनी कुमार, सेमुहाडीह के शिक्षामित्र अखिलेश कुमार, इटवा के अगया के शिक्षक इकराम मोहम्मद, दुफेड़वा की शिक्षक मीना कुमारी, राजपुर डिहवा के शिक्षक अभय त्रिपाठी, हिंगवा की शिक्षामित्र ममता सिंह, महादेव घुरूहू के शिक्षक प्रशांत सिंह, दुफेड़िया की शिक्षक रमा सिंह, परसा मैना के शिक्षामित्र अरविंद कुमार पाठक, सेहरी भावपुर के शिक्षामित्र ब्रह्मदेव, महदेवा बक्शी की शिक्षक शिप्रा सिंह, जोगिया के निपनिया के शिक्षामित्र विजय कुमार गुप्त, खेतवल मिश्र के शिक्षामित्र संजय कुमार चौहान, टड़िया बाजार की शिक्षा मित्र मालती देवी, मजिगवा के शिक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, केवटलिया की शिक्षामित्र हेमलता, धोबहा की शिक्षामित्र सविता शर्मा, अमहवा की शिक्षामित्र ज्योतिमा कुमारी, पिपरहवा के शिक्षामित्र कन्हैया लाल, महुअवा की शिक्षक प्रीती वाजपेयी अनुपस्थित मिली हैं। खेसरहा के विराटजोत के शिक्षक बृजेश कुमार राम, पेड़ारी बुजुर्ग की शिक्षामित्र रागिनी त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार मिश्र, रवि प्रकाश पांडेय, खुनियांव के कनकटी के शिक्षक मोहन मुरारी लाल, मिठौवा में शिक्षक विजय बहादुर, लोटन के केनविनया में शिक्षक आशीष प्रभा उपाध्याय, शिक्षा मित्र बंशी प्रसाद, सपही में शिक्षामित्र विनीता शुक्ला, मिठवल के बैदौली कला में शिक्षामित्र सरोज धर द्विवेदी, मिठवल खुर्द में शिक्षामित्र सुभाष चंद्र यादव, गौरी में शिक्षक मिथिलेश गुप्त, शिक्षामित्र मंजू सिंह, करही शुक्ल में शिक्षामित्र राजीव कुमार, मिठवल खुर्द में शिक्षामित्र प्रतिभा श्रीवास्तजव, प्रीती मिश्रा अनुपस्थित मिली हैं। नौगढ़ के सेमरा में शिक्षामित्र एजाज अहमद खान, ककोरी में शिक्षक विद्यावती देवी, बेलवा में शिक्षामित्र सुषमा सिंह, रेहरा में शिक्षा मित्र बैजनाथ, साहा में विनोद त्रिपाठी व पूनम गुप्ता, मदरहना दत्तपुर में शिक्षा मित्र कमलावती चौधरी, बड़ेपुरवा में शिक्षक विद्या सागर चौधरी, रमवापुर उत्तरी की शिक्षामित्र शंकुतला चौधरी, दिनेश कुमार, पलिया की शिक्षामित्र सविता श्रीवास्तव, परसा महापात्र की शिक्षामित्र अनीता कुमारी गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अन्य का एक दिन का वेतन, मानेदय काटते हुए मानव संपदा के सर्विस बुक पर अंकन करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
-देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें