फोटो-: संयुक्त कर्मचारी मंच ने विकास भवन से लेकर कलक्ट्रेट तक बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए कर्मचारियों पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले विकास भवन से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में धरना देकर कर्मचारियों ने 10 बिंदुओं संबंधी समस्या के निदान संबंधी पत्रक एडीएम उमाशंकर को सौंपा।
कर्मचारी नेताओं का कहना था कि समस्त विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए सरकार को 2004 के पूर्व की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करनी चाहिए। साथ कर्मचारियों की कैशलेस चिकित्सा के तहत देश के बड़े चिकित्सालयों को जोड़ा जाए। सभी कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये की जाए। आउटसोर्सिंग प्रक्रिया समाप्त कर सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए और शिक्षकों की भांति कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाए।
इस दौरान कर्मचारी नेता अनिल सिंह, देवेंद्र यादव, रमेश चंद्र मिश्र, शैलेंद्र गुप्ता, अतुल कुमार मिश्र, जगनरायन, अश्वनीकर पाठक, कलीमुल्लाह, मूलचंद, शोभनाथ, दुर्गावती, मीरा शुक्ला मौजूद रहीं।