सिद्धार्थनगर। जिले में दिव्यांगजनों के विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण और कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जाने के उद्देश्य से 27 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत कुल 2074 लोगों में कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य उपकरण प्रदान किए गए। बुधवार को तहसील नौगढ़ परिसर में 125 लोगों में शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। शोहरतगढ़ विकास खंड में 344, नौगढ़ विकास खंड में 306, बांसी विकास खंड में 422, इटवा विकास खंड में 383 कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य उपकरण का वितरण हुआ। डुमरियागंज विकास खंड में 494 दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण वितरण किया गया है। नौगढ़ परिसर में शिविर का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, जयपुर फुट के डाॅ. पुरुषोत्तम रनबिडा, लक्ष्य ठकरान तथा समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।