सिद्धार्थनगर। जिले के 206 गांव टीबी मुक्त हुए हैं। इससे सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को तीन दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। टीबी मुक्त गांव के प्रधानों को गांधी की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।
क्षय रोग अभियान में पिछले वर्ष 10 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुए थे। इन सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को दो अक्तूबर को महात्मा गांधी कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया था। जबकि, इसके साथ ही 49 दिन का विशेष अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में 206 गांवों में सभी टीबी मरीजों को चिह्नित कर लिया गया है। अब उन क्षेत्रों में टीबी संक्रमण बढ़ने की आशंका नहीं है। जिनका इलाज शुरू हुआ है, उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है ताकि उनका मुकम्मल इलाज हो। सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को सात दिसंबर को लोहिया कला भवन में महात्मा गांधी का कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
डीटीओ एमएन त्रिपाठी ने बताया कि अगले क्रम अन्य ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। जबकि टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है।