फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीडन के मामले में करें त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
‘उत्पीड़न के मामले में करें त्वरित कार्रवाई’
विज्ञापन


अत्याचार उत्पीड़न से संबंधित सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद व प्रकरणों की समीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष बृजलाल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों साथ बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न से संबंधित सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता, हत्या, बलात्कार, गाली- गलौज व अन्य प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी मायाराम वर्मा मौजूद रहे। बैठक में आयोग के अध्यक्ष बृजलाल द्वारा जनपद में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार उत्पीड़न होने की दशा में सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता में कुल 26 मामले लंबित हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को जल्द ही धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। अध्यक्ष ने एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी थाना क्षेत्र में यदि कोई घटना होती है तो उस घटना को संज्ञान में लेकर पारदर्शी ढंग से बिना किसी दबाव भेदभाव से त्वरित गति कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सीओ सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें