फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण, शिक्षक मिले गायब

Wed, 11 Jul 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
school
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी ने बुधवार को जिले के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में बच्चों की संख्या कम पाई गई। इस दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर डीआईओएस को वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेडीई सुबह 9.10 बजे रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुनगाई पहुंचे। यहां शिक्षण कार्य होता पाया गया। सभी कर्मचारी व शिक्षक मौजूद मिले। इसके बाद 9.45 बजे जनता आदर्श इंटर कॉलेज गौरा बाजार पहुंचे। यहां सहायक शिक्षक गुलाम हुसैन, उमर खां अनुपस्थित मिले। जबकि सहायक शिक्षक सुजीत पटेल, शैलेंद्र कुमार आर्य व परिचारक बिना किसी आवेदन के छुट्टी पर गए थे। विद्यालय में दो छात्र मिले। इस पर डीआईओएस को गायब शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

इसके बाद ललित इंटर कॉलेज चौखड़ा का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसमें सहायक शिक्षक सत्येंद्र पाल चिकित्सीय अवकाश पर मिले। दो अन्य शिक्षक भी छ्ुट्टी पर थे। वहीं, बिना किसी सूचना के शिक्षक संजीव सिंह गायब मिले। उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर देखा। यहां शिक्षक संजीव कुमार अवकाश पर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें