फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय महिला झुलसी, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा क्षेत्र के जमलाजोत गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय महिला झुलस गई। बचाने में पति भी आग की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पति का उपचार चल रहा है। जमलाजोत गांव निवासी सुकई के पड़ोस में बुधवार की रात शादी थी। शादी समारोह के बाद गुरुवार की सुबह सुकई की पत्नी रेखा (25) खाना गर्म करने के लिए स्टोव जला रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान रेखा की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह जलने लगी। मां को आग से घिरा देख पास में मौजूद पांच वर्षीय पुत्र नैतिक शोर-गुल मचाने लगा। आवाज सुन घर में सो रहा सुकई दौड़कर मौके पर पहुंचा। किसी तरह महिला को आग से बचाया जा सका। इस कोशिश में सुकई भी झुलस गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। पति का इलाज चल रहा है। गोल्हौरा एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें