फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कनेक्शन केबल की खराबी से 200 आबादी दो दिनों से अंधेरे में

Sun, 25 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम वासा चक गांव में विद्युत निगम के ठेकेदार की लापरवाही से गांव में कनेक्शन केबल घटिया स्तर का लगाने के कारण गांव में आए दिन विद्युत फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। दो दिनों से दो दर्जन घरों यानी 200 से अधिक लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज द्वितीय को ज्ञापन देकर पुराने केबल के स्थान पर नया 120 एमएम का नया केवल लगाए जाने की मांग की है। केबल फॉल्ट की समस्या पर अंकुश लग सके और गांववासियों को सुचारू ढंग से आपूर्ति मिलती रहे।


अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में वासाचक गांव के काजी अदनान अहमद, मोहम्मद यूसुफ, इरफान अहमद, लालमन, सुजीत कुमार, आकाश, नंदलाल तथा शहंशाह आलम, राजू, असदुल्लाह आदि ने बताया कि गांव में विद्युत निगम के ठेकेदार द्वारा विद्युत कनेक्शन आपूर्ति के लिए जो केबल लगाया गया है वह 70 एमएम का लगा हैl जिससे लोड अधिक होने पर केवल आए दिन स्पार्किंग कर ब्लास्ट हो जाता है और आपूर्ति बाधित हो जाती हैl ऐसे में लोड के अनुसार नया 120 एमएम का नया केबल लगाया जाएl जिससे गांव में आपूर्ति सुचारू ढंग से होती रहे l ग्रामीणों ने बताया कि केबल की खराबी से 2 दिन से गांव के बड़ा डीह (मेन गांव) में कई घरों की आपूर्ति बाधित है सैकड़ों लोग उमस भरी गर्मी में बिजली बिना बेहाल हैंl
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता डुमरियागंज राममूरत ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई थी। मौके पर शाम को अवर अभियंता को भेजकर केबल की रिपेयरिंग करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई हैl अगर ठेकेदार ने मानक के विपरीत केबल लगाया है तो जल्द ही पुराने केबल के स्थान पर नया अधिक क्षमता वाला केबल भी लगवाने का प्रयास किया जाएगाl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें