फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sun, 25 Jun 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत पाला में सफाई कर्मी की मनमानी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव की नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बीमारी फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र चौरसिया, सुभावती, मैना, राजकुमार, सरवन, जगराम ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी महीने में एक बार प्राइवेट आदमी से काम करवा देते हैं। खुद गांव में आते हैं पर इधर उधर बैठकर वापस चले जाते हैं। इसकी सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई पर कोई असर नहीं हुआ। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और उसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अगर सफाई नहीं हो रही है तो जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें