बर्डपुर। चिल्हिया क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के दुबरीपुर में गड्ढे पर हुए कब्जे को हटाने गई टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। पैमाइश में अवैध कब्जा की पुष्टि हुई तो टीम कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ी। इस पर कब्जेदार 20 दिन की मोहलत मांगने लगा। प्रशासन ने समय देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के दुबरीपुर निवासी भागीरथी ने शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को दिया था कि गढ्ढे पर अवैध कब्जा किया गया है। शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंची राजस्व टीम ने पैमाइश की, जिसमें कब्जा पाया गया। अतिक्रमण करने वाले कालिदास और सिंगारमती के परिजनों से टीम की काफी देर तक बहस हुई। उसके बाद नायब तहसीलदार ने बताया कि 2018 में कोर्ट से बेदखली का आदेश हुआ था।
न्यायालय के आदेश में यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। काफी देर तक समझाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे।
राजस्व टीम ने पूरे अतिक्रमण की पैमाइश कर पक्की निशानदेही की। मौके पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। लोगों को लगा कि अब अतिक्रमण हट जाएगा। इसी दौरान अतिक्रमण करने वालों ने नायब तहसीलदार को लिखत पत्र देकर 20 दिन का समय मांगा। सिंगारमती व कालिदास ने कहा कि अगर निर्धारित समय में अतिक्रमण नही हटाएंगे तो कार्रवाई करें। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, हल्का लेखपाल विनय पांडेय, शंशाक शेखर, दुर्गेश पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी चिल्हिया थाना से एसआई राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने 20 दिन का समय मांगा है। अगर निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटेगा तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।े