संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। न्यायालय के आदेश पर खेसरहा थाने की पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव निवासी इबरार पुत्र मोहम्मद रफीक ने जेएम जूनियर डिविजन बांसी के न्यायालय में वाद दाखिल किया। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में बंजर घोषित हो चुकी भूमि को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके बेचा और खरीदा है।
इस मामले में न्यायालय के आदेश पर खेसरहा थाने की पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने हुसैन अहमद, जलालुद्दीन , फैयाज अहमद, अब्दुर्रहमान निवासी बेलवालगुनही, असफाक निवासी ग्राम सिकरी थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर, रियाजुद्दीन, मेराज अहमद, जहीरुद्दीन, अब्दुल समद निवासी बेलवालगुनही थाना खेसरहा, तुफेल अहमद , शोएब निवासी ग्राम सिकरी थाना धर्मसिंहवा संतकबीरनगर, तौव्वाब अहमद बेलवालगुनही, मोहम्मद आसिब, मोहम्मद आसिन निवासी ग्राम सिकरी संतकबीरनगर, विवेक राय निवासी ग्राम सुपौली थाना खेसरहा, शब्बीर अहमद निवासी ग्राम बेलवालगुनही, उग्रसेन निवासी ग्राम सुपौली थाना खेसरहा, नजमुद्दीन, इम्तियाज अली, इब्राहिम निवासी ग्राम बेलवालगुनही थाना खेसरहा शामिल हैं। इस मामले की विवेचना राघवेंद्र प्रताप यादव कर रहे हैं।क