फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपियों को जेल

Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। आत्महत्या करने के लिए युवक को उकसाने के आरोप में शोहरतगढ़ की पुलिस ने बृहस्पतिवार को महादेवा नानकार से मां और बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि सात अगस्त 2022 को महदेवा ननकार गांव निवासी संदीप शर्मा (24) पुत्र मंगरे शर्मां का शव उसकी प्रेमिका के घर सुबह में मिला था। मृतक संदीप के भाई सर्वजीत शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस एक आरोपी पहले जेल भेज चुकी है। इस मामले में दर्ज केस की जांच पुलिस कर रही थी। जांच में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने में उसकी प्रेमिका और प्रेमिका की मां को संलिप्त पाए जाने पर बृहस्पतिवार को महादेवा नानकार से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद इन दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें