फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भारतीयों की मौत

Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के सरलाही जिले में हुआ सड़क हादसा, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। नेपाल के जनकपुर के सरलाही जिले में बृहस्पतिवार की रात लालबंदी नगर पालिका नंबर-17 स्थित कलिंजौर ब्रिज के पास खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जनकपुर के सरलाही जिले में कलिंजौर पुल से करीब 100 मीटर पूरब खराब होकर एक ट्रक खड़ा था। इसी बीच एक बाइक उससे टकरा गई। हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय लालबंदी के पुलिस निरीक्षक हरिबोल केसी ने बताया कि बाइक चालक मुकेश को प्रांतीय अस्पताल मलंगवा ले जाया गया। पीछे बैठे सुनील को जनसेवा अस्पताल बर्दीबांस ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक और बाइक को लालबंदी के स्थानीय पुलिस कार्यालय में लाया गया है। ट्रक का चालक पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि मुकेश का शव मलंगवा में और सुनील का शव बदीबांस में है। उनके भारतीय क्षेत्र के घर के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें