बढऩी। नेपाल झापा जिले की पुलिस ने रविवार को दो अलग- अलग स्थानों पर ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा। पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता अमर थापा ने बताया पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम रोहित कुमार मेची नगर पालिका वार्ड नंबर 10 धूलाबाड़ी बताया तथा तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम 300 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। दूसरे के पास तलाशी के दौरान 1 ग्राम 770 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम तथा पता कमल रावत शिवसताक्षी नगर पालिका वार्ड नंबर एक बताया। पुलिस ने इन दोनों लोगों को पूछताछ के लिए विशेष अनुसंधान शाखा को सौंप दिया गया। संवाद