फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो जख्मी, तमंचा और नकदी बरामद

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल की महोत्तरी पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बढऩी। नेपाल के महोत्तरी पुलिस की वैन से भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे पकड़े गए। बदमाशों के कब्जे से लूट की नकदी और तमंचा बरामद हुआ है। नेपाल के एक अस्पताल में पुलिस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दिलीप कुमार गिरि ने बताया कि मंगलवार की दोपहर रौतहट के गरुड़ा से गिरफ्तार किया गया। महोत्तरी लाने के दौरान भागने की कोशिश के बाद उन्हें गोली मार दी गई। उनके अनुसार, महोत्तरी पुलिस की गाड़ी जब सरलाही के संग्रामपुर नामक स्थान पर पहुंची तो खराब हो गई। फिर सरलाही पुलिस की गाड़ी बुलाई गई।
विज्ञापन

जब दोनों को महोत्तरी के ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच के सीमा सोन में महोत्तरी पुलिस की एक अन्य वैन में रखा जा रहा था, तो वे हथकड़ी के साथ वाहन से बाहर कूद गए और भागने की कोशिश की। उस समय रात के 10 बजे रहे थे। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाने के बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बाईं जांघ में गोली लगी है। बदमाशों का नाम सरलाही लालबंदी नगर पालिका दो निवासी शक्ति पासवान और अजय पासवान है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर को महोत्तरी के जलेश्वर नगर पालिका नंबर आठ सनो रतवारा में हुई डकैती में शामिल थे। बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें