सिद्धार्थनगर। एंटी रोमियो स्क्वाॅड व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को मिशन शक्ति के तहत नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों, बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गई। इसमें सिद्धार्थनगर और मोहाना के बर्डपुर, मधुबेनिया, सनई चौराहा, तेतरी बाजार, रेलवे स्टेशन, सिंहेश्वरी मंदिर, जमुआर नाला, दुबई थीम प्रदर्शनी, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर के पास तथा थाना क्षेत्र के आसपास के मुख्य सड़कों, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। टीम में महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता थानाध्यक्ष,आरक्षी राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद