काठमांडौ में पकडे गुप्तांग में छुपा कर लाए थे सेना
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नाजुक अंग में 11 सौ ग्राम सोना छिपाकर ला रहे दो गिरफ्तार
नेपाल के काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से एयर अरेबिया फ्लाइट से आए दो लोगों को शक के आधार पर शुक्रवार देर शाम तलाशी ली गई। इस दौरान उन दोनों का एक्स-रे कराने पर उनके नाजुक अंग से 11 सौ ग्राम सोना बरामद हुआ।
नेपाल के काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट पुलिस एवं महानगरीय प्रहरी अपराध महाशाखा की संयुक्त टीम ने दुबई से एयर अरेबिया फ्लाइट से आए दो लोगों को शक के आधार पर तलाशी ली। इसके बाद काठमांडू मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे कराने के बाद दोनों के नाजुक अंग के अंदर से सोना बरामद किया गया। एसएसपी सहकुल थापा ने बताया कि सोने के साथ पकड़े गए दोनों भारतीय हैं। उन्होंने अपना नाम नवीन गोपीचन व भरत सुरेेश लाल बताया है। दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।